भारत

पुरी के साथ ही गुजरात के अहमदाबाद में आज भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा शुरू

पुरी/अहमदाबाद
ऐतिहासिक नगरी पुरी के साथ ही गुजरात के अहमदाबाद में आज भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा निकाली जा रही है। दोनों शहरों में लाखों भक्त रथ यात्रा में शामिल होते हैं। ओडिशा के पुरी में दो दिवसीय जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत रविवार से होने जा रही है। यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष रूप से शामिल होंगी। आमतौर पर भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा एक दिवसीय होती है, लेकिन इस वर्ष यह दो दिनों तक चलेगी। ऐसा दुर्लभ मामला आखिरी बार 1971 में देखा गया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद पहुंचे और सपरिवार भगवान जगन्नाथ की मंगला आरती में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। अहमदाबाद में रथयात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इससे पहले पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ रविवार सुबह रथ यात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ की विशेष पूजा की। इस दौरान मंदिर के बाहर भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।     इसके बाद रथ यात्रा शुरू हुई, जो 15 जुलाई तक चलेगी।

Related Articles

Back to top button