मनोरंजन

अनन्या पांडे बनीं मौसी, अलाना पांडे ने दिया बेबी बॉय को जन्म

मुंबई
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे मां बन गई हैं. अलाना ने बेबी बॉय को जन्म दिया है. उन्होंने अपने पति आइवर मैक्रे के साथ एक वीडियो शेयर करके अपने बेटे की झलक फैंस को दिखाई है. अलाना का बेबी बॉय के साथ ये वीडियो वायरल हो रहा है. उन्होंने वीडियो में बेबी बॉय का चेहरा भी फैंस को दिखा दिया है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अलाना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- हमारा लिटिल एंजेल यहां है. वीडियो में अलाना बेटे को गोद में लेकर आती हैं और मम्मी और पापा दोनों ही बच्चे को प्यार करते हैं और किस करते हैं. अलाना के इस पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट करके उन्हें बधाई दे रहे हैं.

सेलेब्स ने दी बधाई

अलाना के पोस्ट पर सेलेब्स कमेंट करके उन्हें बधाई दे रहे हैं. आलिया कश्यप ने लिखा- ओह माई गॉड. आप दोनों को बधाई. वहीं दूसरे ने लिखा- तुम्हे चार सालों से देख रही हूं. अब पेरेंट्स, बहुत खूबसूरत. एक ने लिखा- बेबी बॉय अपनी प्यारी मां की तरह लग रहा है.

खुशी से झूमीं अनन्या

अनन्या ने अलाना की वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मेरा ब्यूटीफुल बेबी बॉय भांजा यहां है. अनन्या के पोस्ट से उनकी खुशी साफ झलक रही है.

अलाना पांडे एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उनके मैटरनिटी फोटोशूट और बेबी शॉवर की फोटोज-वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. अलाना जल्द ही ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं. उनका रियलिटी शो द ट्राइब जल्द ही प्राइम वीडियो इंडिया पर रिलीज होगा. इस शो में इंडिया के टॉप सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की लाइफ के बारे में दिखाया जाएगा. इस शो को करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूस करेगा.

Related Articles

Back to top button