मनोरंजन

मंदिर में गरीब बच्चों को खाना खिलाती दिखीं किम कार्दशियन और बहन खलोए कार्दशियन

मुंबई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

    किम कार्दशियन बहन क्लोई कार्दशियन के साथ हाल ही में मुंबई आईं। यहां उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी अटेंड की और फिर उसके बाद मुंबई के इस्कॉन मंदिर पहुंचीं। मंदिर से कई सारी झलकियां सामने आई हैं जिनमें वे गरीब बच्चों को खाना खिलाती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर ये झलकियां अब लोगों के दिलों को छू रही हैं। किम और क्लोई की ये श्रद्धा-भक्ति और गरीबों के लिए प्यार देखकर सोशल मीडिया पर लोग उनके फैन हो गए हैं।

    रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन और क्लोई कार्दशियन की इस्कॉन मंदिर से कई तस्वीरें सामने आई हैं। मुंबई के इस्कॉन मंदिर से सामने आई इन तस्वीरों में इन विदेशी हसीनाओं का अलग अंदाज दिखा है जो भारतीय फैन्स के दिलों को जीतने के लिए काफी है। किम और क्लोई के साथ इस मौके पर जय शेट्टी मौजूद थी। जैसा कि अमूमन मंदिरों में कम कपड़ों में प्रवेश वर्जित होता है, ऐसे में इन दोनों को भी इसका ध्यान रखना पड़ा। मंदिर परिसर में दोनों बहनें लंबी ड्रेस पहनी हुईं और ऊपर से दुपट्टे से खुद को ढकी नजर आईं। इंटरनेट पर नजर आई इन तस्वीरों में किम और क्लोई ऊपर से नीचे तक इडियन लिबास में कवर दिख रही हैं।

उनके हाथ में खाने की बाल्टियां दिख रही हैं और वो बच्चों को खाना परोसती दिख रही हैं। इस दौरान ये बच्चों के साथ बातचीत करने की भी कोशिश करती दिख रही हैं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं और दोनों बहनों के इस परोपकारी काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसा नहीं कि इस्कॉन मंदिर में आने का प्लान इन्होंने अचानक बनाया हो बल्कि बताया जा रहा है कि ये उनके भारत यात्रा प्लान में पहले से ही शामिल था।

    इन्हें पहले हाई-प्रोफाइल अंबानी शादी में शामिल होना था और फिर मंदिर के दर्शन। वहीं ये दोनों बहनें अपनी सीरीज़ 'द कार्दशियन' की शूटिंग भी कर रही थीं, मंदिर में कैमरा क्रू के साथ नजर आईं।  रिपोर्ट के मुताबिक, इन रियलिटी स्टार्स ने अंबानी की भव्य शादी समारोह के दूसरे दिन शनिवार (13 जुलाई) को मंदिर का दर्शन किया। खबर है कि शादी के बाद दोनों बहनों ने अपना बैग पैक किया और रविवार की सुबह शहर से बाहर निकल गईं।  वहीं भारत यात्रा के बाद किम इटली चली गईं, जहां उन्हें अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए देखा गया हैं और यहां तक ​​कि फ्लोरेंस में एक फैशन शो में भी भाग लेती नजर आईं।

Related Articles

Back to top button