राजनीति

बीफ खाने वाले संसद में दिखाते हैं भगवान शिव की तस्वीर; BJP नेता

जयपुर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजस्थान में भाजपा के अध्यक्ष सीपी जोशी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि जो लोग गोमांस खाते हैं वो संसद में भगवान शिव की तस्वीर दिखाते हैं। जोशी ने बुधवार को दौसा में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक के दौरान यह टिप्पणी की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

जोशी ने कहा, 'कोई हिंदू को हिंसक कह देगा और हम चुप बैठे रहेंगे? कोई राम मंदिर का विरोध करेगा और हम चुप बैठे रहेंगे? कोई महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रंग का उपहास उड़ाएगा और हम चुप बैठे रहेंगे तो ऐसे काफिर इस प्रकार के अपने स्वपनों में कामयाब होते रहेंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'भारत चीन के युद्ध में राहुल गांधी चीन के राजदूत के साथ हाथ से हाथ मिलाकर बैठा रहे….. जो गोमांस खाता है वह संसद में भगवान महादेव का चित्र लेकर आता है।'  

एक जुलाई को राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान संसद में भाजपा पर निशाना साधते हुए भगवान शिव की तस्वीर हाथ में ली थी। उन्होंने भगवान शिव के अलावा गुरु नानक और ईसा मसीह की तस्वीर भी दिखाई थी। उन्होंने कहा था कि हिंदू, इस्लाम, सिख और ईसाई, बौद्ध, जैन धर्म में निडर रहने को कहा गया है। उन्होंने कहा था, भारत अहिंसा का देश है और डर के लिए यहां कोई जगह नहीं है। ये डर का देश नहीं है। भगवान शिव कहते हैं- डरो मत, डराओ मत।' उन्होंने कहा कि हर धर्म में कहा गया है- डरो मत! गुरु नानक जी, जीसस क्राइस्ट, भगवान बुद्ध, भगवान महावीर.. सभी की तस्वीर में आपको अभय मुद्रा नजर आएगी। वे सभी कहते हैं- डरो मत और डराओ मत।

 

Related Articles

Back to top button