खेल

टी20 विश्व कप के मेजबान बांग्लादेश में सुरक्षा हालात पर नजर रखे हुए है आईसीसी

नई दिल्ली
 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कहा है कि वह बांग्लादेश में सुरक्षा हालात पर नजर रखे हुए हैं जहां अक्टूबर में महिला टी20 विश्व कप होना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बांग्लादेश पुलिस ने सरकारी नौकरियों में कोटा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के बाद हिंसा की घटनाओं को लेकर ढाका में कर्फ्यू लगा दिया है और सैन्यबल ने भी गश्त की है।

आईसीसी बोर्ड के एक सदस्य ने बताया, ‘‘हम दुनिया भर में स्वतंत्री सुरक्षा समीक्षा करते हैं। बांग्लादेश में भी हालात पर नजर रखे हुए हैं।’’

महिला टी20 विश्व कप में आस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम है जिसने छह बार खिताब जीता है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने एक एक बार खिताब अपने नाम किया है।

 

Related Articles

Back to top button