भारत

अमरनाथ यात्रा के 26 दिन में 4.25 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किये बाबा बर्फानी के दर्शन

जम्‍मू
 जम्‍मू कश्‍मीर में अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2024) के लिए यात्रियों का एक नया जत्‍था रवाना हुआ है। 3,000 से अधिक तीर्थयात्रियों का जत्‍था दक्षिण कश्मीर हिमालय में अमरनाथ गुफा मंदिर के जुड़वां आधार शिविरों के लिए जम्मू निकला।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यात्रियों ने तोड़ा रिकॉर्ड

4.25 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहले ही 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर में प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के लिंग के दर्शन कर चुके हैं। वहीं पिछले साल यह आंकड़ा 4.5 लाख से अधिक थी। अमरनाथ यात्रा इस साल नए रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रही है।

दो रास्‍तों के बीच रवाना हुआ नया जत्‍था

गुरुवार सुबह 3,089 तीर्थयात्रियों का 28वां जत्था केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संरक्षण में 106 वाहनों में सुबह 3.23 बजे भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। इनमें से 1,803 तीर्थयात्रियों ने पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग को चुना। वहीं 1,286 ने 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग को चुना।

19 अगस्‍त को समाप्‍त होगी यात्रा

28 जून को उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने जम्‍मू से यात्रियों के पहले जत्‍थे को हरी झंडी दिखाई थी। वहीं औपचारिक रूप से 29 जून को कश्‍मीर के बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों से यात्रा शुरू हुई थी। यह यात्रा 52 दिन तक चलेगी। 19 अगस्‍त को यह यात्रा समाप्‍त होगी।

अभी यात्रा में 24 दिन का समय शेष बचा

बाबा अमरनाथ की यात्रा 29 जून से शुरु हुई थी और 28 जून से जम्मू से पहला जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ था। इस बार 52 दिन की यात्रा है, जो 19 अगस्त को रक्षा बंधन वाले दिन संपन्न होगी। अभी यात्रा में 24 दिन का समय शेष बचा है।

फिलहाल मौसम मेहरबान है। अब भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जम्मू, पहलगाम व बालटाल में करंट पंजीकरण करवा कर यात्रा पर जा रहे हैं। हालांकि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आएगी, लेकिन फिर भी इस बार यात्रा नई ऊंचाइयों को हासिल करेगी। यात्रा के दोनों मार्गों पर 125 लंगर लगाए गए हैं।
प्रशासन यात्रा के प्रबंधों में जुटे हुए हैं

अमरनाथ श्राइन बोर्ड व संबंधित विभाग व जिला प्रशासन यात्रा के प्रबंधों में जुटे हुए हैं। नियमित तौर पर अधिकारी यात्रा प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं। इस महीने यात्रा के साढ़े चार लाख का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है। 9104 श्रद्धालुओं ने किए पवित्र गुफा के दर्शन बुधवार को 9104 श्रद्धालुओं ने बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन किए।
1252 सुरक्षा बलों ने भी दर्शन किए

इनमें 5468 पुरुष, 2101 महिलाएं, 141 बच्चे, 142 साधु शामिल थे। इसके अलावा 1252 सुरक्षा बलों ने भी दर्शन किए। इसके साथ ही पवित्र गुफा के दर्शन करने वालों की संख्या 426613 पहुंच गई है।

Related Articles

Back to top button