भारत

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला की गाड़ी हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे

चंडीगढ़
जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। उनकी गाड़ी के सामने अचानक नील गाय आ गई। अजय सिंह चौटाला और उनकी पत्नी नैना चौटाला इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। नील गाय की गाड़ी से टकराने से मौत हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

चंडीगढ़ जा रहे थे चौटाला
अजय चौटाला अपनी पत्नी नैना चौटाला के साथ कार में चंडीगढ़ जा रहे थे। जींद जिले में नरवाना से पहले ढाकल गांव के पास अचानक एक नील गाय उनकी गाड़ी से आकर टकरा गई। गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चालक किसी तरह गाड़ी को कंट्रोल करने में कामयाब रहा और बड़ा हादसा टल गया। गाड़ी का आगे की शीशा टूट गया। अजय चौटाला और उनकी पत्नी पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना नरवाना की पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित सहायता प्रदान की। पुलिस की मदद से डॉ. चौटाला और उनकी पत्नी को दूसरी गाड़ी से चंडीगढ़ की ओर रवाना किया गया। वहीं, गाड़ी से टकराने के बाद नील गाय की मौके पर ही मौत हो गई।

साल 2019 में भी बाल-बाल बचे थे
8 जनवरी 2019 में भी नरवाना से जींद जाते समय अजय चौटाला की गाड़ी का टायर निकल गया था। इस हादसे में भी अजय चौटाला बाल बाल बच गए  थे। गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइड से टकरा गई। अजय चौटाला के साथ तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह भी मौजूद थे। हालांकि इस हादसे में किसी को ज्यादा चोटें नहीं थी।

विधान सभा चुनाव की तैयारी कर रही जजपा
बीजेपी से गठबंधन टूटने के बाद हरियाणा की सत्ता से बाहर हुई जजपा को अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला और उनके बेटे पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला फिर से मजबूत करने के प्रयास में हैं। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद अब पार्टी हरियाणा विधान सभा चुनाव की तैयारी कर रही है। दोनों जगह जगह कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे हैं। एक बार फिर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं और लोगों के बीच जा रहे हैं। 

Related Articles

Back to top button