मध्यप्रदेश

पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नरोदा ग्राम में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया

सागर/खुरई
पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नरोदा गांव पहुंच कर बाढ़ से हुई तबाही का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि गांव में हुए नुकसान का तीन दिन के भीतर सर्वे करते हुए पीड़ितों को अधिकतम राहत प्रदान की जाए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उल्लेखनीय है कि 27 जुलाई की रात 10 बजे भारी बारिश के कारण गांव के पास बहने वाली नरेन नदी ने गांव को चपेट में ले लिया। जिससे आई बाढ़ में नरोदा गांव के दर्जनों घरों में पानी घुस गया था। पूर्व मंत्री सिंह ने नरोदा गांव पहुंच कर घरों की स्थिति देखी, गांव की पुलिया और आसपास के एरिया में पानी से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने सभी ग्रामीणों, महिलाओं और स्कूली बच्चों से बात कर उनकी परेशानियां सुनीं। पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मौके पर उपस्थित एसडीएम रवीश श्रीवास्तव व तहसीलदार यशोवर्धन सिंह, जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती मीना कश्यप को गांव में तात्कालिक खाद्यान्न पहुंचाने, नुकसान का सर्वे कर राहत राशि के प्रकरण बनाने, चोक हुई पुलिया की सफाई और पुनर्निर्माण तथा नरोदा गांव की प्रस्तावित सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।

सुमरेड़ी रेलवे अंडरपास का निरीक्षण किया
पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने जलभराव से बंद हुए सुमरेड़ी रेलवे अंडरपास का प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। यहां इकट्ठा हुए कई ग्रामों के लोगों से उन्होंने चर्चा की। मौके से ही रेलवे के अधिकारियों को समस्या की गंभीरता से अवगत कराते हुए समस्या के स्थायी निराकरण के लिए कहा। आवागमन का एकमात्र रास्ता बंद हो जाने के कारण स्थानीय लोग सुमरेड़ी रेलवे फाटक खोले जाने की मांग कर रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button