मध्यप्रदेश

रोजगार मेले में 6 कंपनियो द्वारा 154 आवेदकों का किया गया प्रारंभिक चयन

सिंगरौली
मध्यप्रदेश शासन के मंशानुसार जिले के बेरोजगार युवक,युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश, के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, सिंगरौली द्वारा आज जिला रोजगार कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर बैढन सिंगरौली में रोजगार मेला सह कैरियर कांउसिलिंग का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कम्पनियों ने सहभागिता की। अत्यधिक संख्या में आवेदकों महिला एवं पुरूष ने उपस्थित होकर कम्पनियों में रोजगार हेतु आवेदन किये एवं काउंसिलिंग के माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त किया। रोजगार मेले में उपस्थित 6 कंपनियो द्वारा 154 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया जिसमें से 16 महिला आवेदक लाभांवित हुई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उक्त आयोजन के दौरान रोजगार संबंधी चर्चा की गई, साथ ही 74 छात्र-छात्राओं की कैरियर काउंसिलिंग की गई एवं उन्होंने अपने जिज्ञासु प्रश्नों के उत्तर विशेषज्ञों द्वारा प्राप्त किये। कार्यक्रम के दौरान जिला रोजगार अधिकारी, सीमा वर्मा, एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button