मध्यप्रदेश

पन्ना में मादा हाथी केनकली ने दिया मादा शावक को जन्म

पन्ना
 मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से वन्य प्रणियों से प्रेम और लगाव रखने वालों के लिए खुशखबरी है। दरअसल 16 वर्षीय हथनी केनकली ने एक मादा शावक को जन्म दिया है। गौरतलब है कि पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की तादाद बढ़ने के साथ ही साथ उनकी देख-रेख और सुरक्षा की जिम्मेदारी में हाथियों की अहम भूमिका होती है। ऐसे में पन्ना टाइगर रिजर्व में हथनी केनकली द्वारा मादा शावक को जन्म देना किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 इस बात की जानकारी टाईगर रिजर्व प्रबंधन ने प्रेस नोट जारी करते हुए दी है। इसमें  कहा गया है कि बड़े हर्ष का विषय है कि पन्ना टाईगर रिजर्व में मादा हाथी केनकाली ने मादा बच्चे को जन्म दिया है। करीब 16 वर्षीय केनकली दूसरी बार मां बनी है। इसके फोटो और वीडियो अब वायरल हो रहे हैं। इसके साथ ही पन्ना टाईगर रिजर्व में हाथियों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button