भारत

केन्द्रीय कर्मचारियों -पेंशनरों के लिए खुशखबरी, जल्द बढ़ेगा महंगाई भत्ता! सैलरी में आएगा बंपर उछाल

नई दिल्ली

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 देश के एक करोड़ से अधिक केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है। फेस्टिवल सीजन में एक बार फिर कर्मचारियों पेंशनरों को तोहफा मिलने वाला है। खबर है कि केन्द्र सरकार सितंबर में महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दरों में संशोधन करने वाली है, इसके बाद डीए 50 से बढ़कर 53% हो जाएगा। इससे सैलरी और पेंशन में बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा।हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

दरअसल, केन्द्र सरकार द्वारा साल में 2 बार जनवरी और जुलाई में कर्मचारियों-पेंशनरों के DA/DR की दरों में संशोधन किया जाता है, जो AICPI इंडेक्स के छमाही आंकड़ों पर निर्भर करता है। जनवरी 2024 से 4% DA बढ़ाया गया था, जिसकी घोषणा मार्च में की गई थी, जिसके बाद डीए 46% से बढ़कर 50% पर पहुंच गया था। इसके साथ ही कई भत्तों और ग्रेच्युटी में भी इजाफा हुआ था। अब अगला डीए जुलाई 2024 से बढ़ाया जाना है।यह बढ़ोतरी 7th Pay Commission के तहत की जाएगी।

वर्तमान में कर्मचारियों को 50% DA का लाभ मिल रहा है और अनुमान है कि जुलाई 2024 से 3% डीए और बढ़ सकता है , ऐसे में डीए 50% से बढ़कर 53% पहुंच जाएगा। चुंकी जनवरी से जून 2024 तक के AICPI इंडेक्स के अंको पर नजर डाले तो अखिल भारतीय CPI-IW अंक 141.5 पर पहुंच गया है, ऐसे में 3% की वृद्धि तय है। इसका प्रस्ताव 18 या 25 सितंबर को पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में रखा जा सकता है । यहां से मंजूरी मिलने के बाद वित्त विभाग द्वारा आदेश जारी किए जाएंगे। खास बात ये है कि नई दरें जुलाई 2024 से लागू होंगी, ऐसे में जुलाई अगस्त का एरियर भी मिलेगा यानि एरियर के साथ वेतन में बड़ी वृद्धि देखने को मिलेगा।

7th Pay Commission महंगाई भत्ते का फॉर्मूला

    केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए DA ऐसा होता है कैलकुलेट- DA% = [(Average of AICPI (Base Year 2001 = 100) पिछले 12 महीने के लिए – 115.76)/115.76] x 100

    पब्लिक सेक्टर कर्मचारियों के लिए DA ऐसा होता है कैलकुलेट- DA% = [(Average of AICPI (Base Year 2001 = 100) पिछले 3 महीने के लिए – 126.33)/126.33] x 100

53% होने पर कितना बढ़ेगा Dearness Allowance

वर्तमान में किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 55,200 रुपये है, तो उसे 27,600 रुपये डीए मिलता है। डीए 53 फीसदी हो जाने के बाद इस कर्मचारी को 29,256 रुपये डीए के रूप में मिलेंगे।

कर्मचारी की बेसिक सैलरी 30000 रुपये है तो उसे 15000 रुपये महंगाई भत्ता मिलता है, वही 53% होने पर उसे 16900 रुपये डीए के रूप में मिलेंगे।

किसी पेंशनधारक की बेसिक पेंशन 25,000 रुपये है, तो 50% के हिसाब से DR के तौर पर 12,500 रुपये मिलते है। DR 53% हो जाने पर उसे 13,250 रुपये मिलेंगे।

1 करोड़ कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को बेसिक सैलरी का 50 प्रतिशत डीए के तौर पर मिलता है, जबकि पेंशनभोगियों को मूल पेंशन का 50 प्रतिशत डीआर मिलता है। पिछली बार 7 मार्च 2024 को डीए में बढ़ोतरी हुई थी। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी है।

पिछले साल 1 जुलाई, 2023 से लागू डीए में इजाफे की घोषणा 18 अक्टूबर, 2023 को की गई थी। डीए संशोधन के लिए सरकार की समयसीमा की देखते हुए अगली बढ़ोतरी की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button