मध्यप्रदेश

बालनिकेतन अनाथ आश्रम की बिटियाओं ने आसरा वृद्धाश्रम में फोड़ी मटकी

भोपाल  
गुरुनानक मंडल द्वारा एक अनूठी मटकी फोड़ का आयोजन शाहजनाबाद स्थित वृद्धाश्रम में किया गया,  वृद्धाश्रम के वृद्धजन के साथ बालनिकेतन के बाल गोपाल
 संग  मटकी फोड़ के साथ राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी एवं नृत्य की प्रस्तुति कर बिटियाओं ने मटकी फोड़ी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस अवसर पर अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने सभी बच्चों और वृद्धजनो का शाल श्रीफल से सम्मान कर जन्माष्टमी की शुभकामनायें देकर कहा हमारा ये सदैव प्रयास रहता है कि व्रद्धाश्रम में रह रहे हमारे बुजुर्गो के साथ हम त्यौहार की खुशियां बांटे, इसी निमित हमीदिया रोड स्थित बाल निकेतन की बालिकाओं की मंडली ने यहां आ कर मटकी फोड़ी और माखन मिश्री का आनंद लिया।

 इस अवसर पर आलोक भदौरिया, हेरी टैटू, राजा शर्मा, विष्णु राजपूत, अतुल घेँघट, ललित लछवानी,राजकुमारी डागोर,चंदू यादव सहित बड़ी संख्या मे युवा साथी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button