राजनीति

भाजपा एमपी में बनाएगी डेढ़ करोड़ सदस्य, ये है 55 लाख नए मेंबर जोड़ने का पूरा प्लान

भोपाल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मध्य प्रदेश का भारतीय जनता पार्टी इस बार पार्टटी के सदस्य बनाने के मामले में देशभर में नंबर वन बन सकती है। इसकी वजह कार्यकर्ताओं के समीकरण और नेताओं को मिले टारगेट को माना जा रहा है। मध्य प्रदेश में बीजेपी ने इस बार डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है जो मौजूदा सदस्यों की तुलना में 55 लाख ज्यादा है।

इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कहना है कि मध्य प्रदेश के सभी 64871 बूथों पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। हर बूथ पर नए 200 सदस्य बनाने का भी टारगेट तय किया गया है। ये अभियान पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती यानी 25 सितंबर तक प्रदेशभर में चलाया जाएगा।

ये हैं टारगेट के समीकरण

-एमपी में भाजपा के 41 लाख से अधिक कार्यकर्ता हैं।
-हर कार्यकर्ता को 4 सदस्य बनाने का टारगेट मिला है।
-इस तरह प्रदेशभर में 1 करोड़ 64 लाख सदस्य बनेंगे।
-29 सांसदों को 25-25 हजार सदस्य बनाने का टारगेट।
-मंत्री, विधायकों को 15-5 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य।
-महापौर, जिला पंचायत अध्यक्षों को 15-15 हजार सदस्य।
-नगर पालिका अध्यक्षों को 5-6 हजार सदस्य बनाने होंगे।

बीजेपी का सदस्यता अभियान क्यों

बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल का कहना है कि सदस्यता अभियान को लेकर किसी को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। बीजेपी में हर 6 साल बाद सदस्यता का रिन्यूअल होता है। इसलिए हर कार्यकर्ता को दोबारा सदस्यता लेनी होती है। साथ ही, समाज के हर क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को भी पार्टी से जोड़ना होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सदस्यता के बाद मध्य प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू होगा। प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष वीडी शर्मा की सदस्यता के साथ ही प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरु होंगे।

Related Articles

Back to top button