भारत

मणिपुर सरकार ने बढ़ते तनाव और छात्रों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पूरे राज्य में 5 दिन के लिए बंद किया इंटरनेट

इम्फाल
मणिपुर सरकार ने बढ़ते तनाव और छात्रों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पूरे राज्य में इंटरनेट सेवाएं पांच दिनों के लिए बंद कर दी हैं। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इंटरनेट बंद 15 सितंबर तक जारी रहेगा। मणिपुर के ख्वाइरामबंद महिला बाजार में सोमवार से डेरा डाले सैकड़ों छात्रों ने मंगलवार को बीटी रोड के किनारे राजभवन की ओर मार्च करने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस भवन के पास सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अधिकारियों ने बताया कि डीजीपी और मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार को हटाने की मांग को लेकर राजभवन की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे छात्रों और महिला प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा बलों के साथ झड़प के दौरान आंसू गैस के गोले दागे गए। मणिपुर विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी विरोध रैली निकाली और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। मणिपुर सरकार ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों में कर्फ्यू लगा दिया है और थौबल में बीएनएसएस की धारा 163 (2) के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

 

Related Articles

Back to top button