मध्यप्रदेश

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह की अध्यक्षता में पाठ्य पुस्तक निगम संचालक मंडल की बैठक हुई

भोपाल
स्कूल शिक्षा मंत्री एवं पाठ्य पुस्तक निगम मंडल के अध्यक्ष श्री उदय प्रताप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि अगले शैक्षणिक सत्र 2025-26 में बच्चों को पाठ्य पुस्तकें एक अप्रैल 2025 तक मिल जायें। यह सुनिश्चित किया जाये। मंत्री श्री सिंह आज निगम मंडल की 267वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मंत्री श्री सिंह ने निर्देश दिये कि किताब प्रकाशन से जुड़े हर काम को समय-सारणी के साथ पूरा किया जाये। उन्होंने किताब प्रकाशन की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने के लिये भी कहा। बैठक में सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल, कमिश्नर लोक शिक्षण श्रीमती शिल्पा गुप्ता एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक श्री विनय निगम ने पाठ्य पुस्तक निगम की गतिविधियों की जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button