मनोरंजन

29 नवंबर को जापान में धूम मचायेगी शाहरूख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान

मुंबई,

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ 29 नवंबर को जापान में रिलीज की जा रही है। दक्षिण भारतीय निर्देशक एटली द्वारा निर्देशित, शाहरुख खान, नयनतारा, दीपिका पादुकोण और विजय सेतुपति अभिनीत, फिल्म जवान ने केवल शाहरुख खान को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि बॉक्स-ऑफिस के कई रिकॉर्ड भी तोड़े।

शाहरूख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनीं फिल्म जवान में शाहरुख ने दोहरी भूमिका निभायी थी।फिल्म जवान ने दुनिया भर में 1,148.32 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। भारत में, जवान ने 600 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बनकर इतिहास रच दिया। अब फिल्म जवान को जापान में 29 नवंबर, 2024 को रिलीज किया जा रहा है।

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर कैप्शन में लिखा है,एक कहानी जस्टिस की…बदले की…विलेन और हीरो की… एक कहानी जवान की… आ रही है जापान के ट्यीटर्स में पहली बार!!! तो रह गया बाद एक सवाल- रेडी?जिस आग और एक्शन को आप सभी ने पसंद किया था, वह जापान में बड़े पैमाने पर आ रही है! #जवान 29 नवंबर 2024 को जापान में रिलीज होगी!

Related Articles

Back to top button