भारत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने देश में राजनीतिक स्थिरता कायम की

नई दिल्ली
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने देश में राजनीतिक स्थिरता कायम की है। लोगों ने सरकार की नीतियों के क्रियान्वयन को करीब से देखा है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर मीडिया से बात करते हुए अमित शाह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार के 100 दिन की उपलब्धियों को लेकर एक पुस्तिका का विमोचन किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस दौरान अमित शाह ने कहा, "भारत में विकास, सुरक्षा और गरीबों के कल्याण के लिए 10 साल समर्पित करने के बाद, लोगों ने भाजपा और उसके सहयोगी दलों को जनादेश दिया। यह पिछले 60 साल में पहली बार हुआ है, जब देश में किसी दल को तीसरी बार जनादेश मिला है। इससे देश में राजनीतिक स्थिरता का माहौल आया है। लोगों ने हमारी सरकार की नीतियों का क्रियान्वयन देखा है।"

गृह मंत्री ने कहा, "पिछले 10 साल में मोदी सरकार आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को मजबूत करके एक मजबूत भारत की स्थापना करने में सफल रही है। पीएम मोदी नई शिक्षा नीति लेकर आए, जिसमें हमारी प्राचीन शिक्षा प्रणाली और आधुनिक शिक्षा शामिल है, जो हमारी क्षेत्रीय भाषाओं को भी सम्मान देती है।"

शाह ने कहा कि 100 दिन में तीन लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा, "पिछले 10 साल में मोदी सरकार ने 60 करोड़ गरीबों को घर, शौचालय, गैस कनेक्शन, पेयजल, बिजली, पांच किलो मुफ्त अनाज और पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुविधाएं सालाना उपलब्ध कराई हैं। हमारा लक्ष्य है कि अगले चुनाव में इस देश में कोई भी व्यक्ति बिना घर के न रहे।" वैश्विक मंच पर भारत की मौजूदगी को लेकर उन्होंने कहा, "आजादी के बाद पहली बार दुनिया ने मोदी सरकार के तहत एक मजबूत विदेश नीति देखी है।"

Related Articles

Back to top button