मध्यप्रदेश

हरियाणा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव गरजे, कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर हमला बोला

भिवानी/भोपाल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 5 अक्टूबर को चुनाव होना है। चुनावी राज्य  हरियाणा में राजनीतिक दलों के नेता जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज गुरुवार को हरियाणा के दौरे पर हैं। यहां भिवानी में वे भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चौटाला  सहित अन्य सरकारों ने हरियाणा की प्रगति नहीं होने दी। किसानों को पहली बार मोदी सरकार में किसान सम्मान निधि मिली। हरियाणा की धरती पर कांग्रेस या अन्य दल आए, तो उन्होंने यहां के लोगों को आपस में लड़ाया, लूटा और खसोटा। कांग्रेस सरकार में सीमा पर पाकिस्तानी सिर काट कर ले जाते थे। लेकिन कांग्रेस पाकिस्तान से बदला तक नहीं लेती थी। अब मोदी सरकार ने पाकिस्तान की अक्ल ठिकाने लगाने का काम किया है।

 भारत सबको साथ लेकर चलता है- मोहन यादव
सीएम मोहन ने कहा कि हम अपने बच्चों को देश पर कुर्बान करते हैं, हर कोई देश किसी ना किसी पर आक्रमण करना चाहता है। किसी न किसी पर अपना आधिपत्य स्थापित करना चाहता है, लेकिन एकमात्र भारत सबको साथ लेकर चलता है। उन्होंने कहा खुद के बच्चे को काल के लिए दे दो,दूसरे बच्चे को पालने का काम नंद बाबा ही कर सकते हैं। सीएम मोहन ने कहा कि कम्युनिस्ट वाले तो धर्म को मानते ही नहीं, भगवान राम, कृष्ण को मानते ही नहीं। कम्युनिस्ट विचारधारा देश की विरोधी विचारधारा के साथ रहती है, वहीं पश्चिम बंगाल में अलग ही विचारधारा चलती है।

हरियाणा की धरती में नंदगांव का आनंद है
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चुनावी सभा के दौरान कहा कि श्रीकृष्ण ने 5 हजार साल पहले कंस को कुर्सी से हटाया।लेकिन खुद कुर्सी पर नहीं बैठे, आज यहां उनके ही वंशज बैठे हैं। हम भगवान की जयकार करते हैं, तो विरोधियों के पेट में मरोड़ उठता है। सीएम ने कहा हम धर्म की बात नहीं करेंगे, तो क्या अधर्म की बात करेंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस दुर्भाग्यशाली है। रामजी के प्राण प्रतिष्ठता समारोह में निमंत्रण के बाद भी कांग्रेसी नहीं आए। अब वोट मांग रहे हैं तो कैसे मिलेंगे।

लोकतंत्र की सबसे बड़ी घटना तीन-तीन बार प्रधानमंत्री बनाना है
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी घटना तीन तीन बार प्रधानमंत्री बनाना है। पहले के पीएम विदेशी पीएम को ताजमहल ले जाते थे। हमारे पीएम मंदिर ले जाते हैं, पवित्र गीता भेंट करते हैं। सीएम मोहन ने कहा कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण ने गीता ज्ञान दिया गीता के कर्मवाद का ज्ञान पूरी दुनिया में विख्यात है।

Related Articles

Back to top button