मनोरंजन

परिणीति ने राघव के साथ अपनी शादी की पहली सालगिरह के जश्न की तस्वीोरें शेयर की

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा के साथ अपनी शादी की पहली सालगिरह के जश्न की तस्वीारें शेयर की हैं परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी को एक साल पूरे हो गए हैं। दोनों इस मौके पर विदेश घूमने गए थे। उन्होंने विदेश में अपने सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं।

परिणीति ने इंस्टाग्राम पर मालदीव में राघव के साथ अपनी शादी की पहली सालगिरह के जश्न की कई तस्वी।रें शेयर की। फोटोज में कपल मालदीव में समुद्र के किनारे कुर्सियों पर आराम करते हुए और सनसेट एंजॉय करते दिख रहे हैं। इन फोटोज के साथ परिणीति चोपड़ा ने पति राघव के लिए एक दिल छू जाने वाला पोस्ट भी शेयर किया है।

कैप्शन में परिणीति ने लिखा, ‘कल हम दोनों ने सिर्फ एक-दूसरे के साथ समय बिताया. लेकिन हमने आप सभी की हर शुभकामनाओं और संदेश को पढ़ा और हम दिल से आभारी हैं। राघव मुझे नहीं पता कि मैंने अपने पिछले जन्म और इस जन्म में ऐसा क्या किया कि आप मेरे पति हैं।हमारे देश के प्रति आपका समर्पण और प्रतिबद्धता मुझे बहुत प्रेरित करता है। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। हम पहले क्यों नहीं मिले? सालगिरह मुबारक राघव, हम दोनों एक हैं।

राघव ने अपने पोस्ट में लिखा ‘एक साल हो गया? ऐसा लगता है जैसे कल ही हमने एक-दूसरे से शादी की हो।काश हम पहले मिले होते। तुमने हर दिन को इतना खास बना दिया है, चाहे घर पर बिताए शांत पल हों या दुनिया भर की बड़ी-बड़ी रोमांचक यात्राएं, तुम हमेशा मेरी सबसे अच्छी दोस्त रही हो. इस साल को इतना यादगार बनाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। मैं यह देखने के लिए बेताब हूं कि भविष्य में हमारे लिए क्या होगा, ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ माय लव.’।

 

 

Related Articles

Back to top button