मध्यप्रदेश

उज्जैन में महाकाल मंदिर के सामने एक बड़ा हादसा, मंदिर के पास दीवार गिरी, मलबे में दबने से दो लोगों की मौत

उज्जैन
उज्जैन में महाकाल मंदिर के सामने एक बड़ा हादसा हो गया, जहां गणेश मंदिर से सटी एक दीवार गिर गई है। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के चलते यह दीवार गिरी है। हादसे के चलते दो लोगों के मरने की भी खबर है। पुरानी दीवार ढहने से हादसा हुआ है। तेज बरसात के बीच अभी रेस्क्यू जारी है। कुछ अन्‍य घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के चलते यह दीवार गिरी। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। उनका इलाज चल रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार महाकाल मंदिर परिसर के विश्राम धाम के पास की दीवार गिरी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
यहां पर नया निर्माण कार्य चल रहा है। हादसा पुरानी दीवार ढहने से हुआ है। तेज बरसात के बीत रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना से जुड़ी अधिक जानकारी का फिलहाल इंतजार है।

Related Articles

Back to top button