हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सभी जवान सुरक्षित और सर्चिंग भी जारी

सुकमा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र अंतर्गत माओवादियों के कोर जोन चिंतावागू नदी के किनारे सुरक्षाबलों की पीएलजीएल बटालियन और किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि 2 अक्तूबर को सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी ग्राम बोटेलंका, एरनपल्ली व आसपास क्षेत्र की ओर नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुई थी।

वहीं, तीन अक्तूबर की सुबह मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ स्थल से अस्थाई कैंप को ध्वस्त कर भारी मात्रा में नक्सलियों के डम्प सामाग्रियों एवं विस्फोटक सामान को बरामद किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाईटर, 206 कोबरा वाहिनी, 208 कोबरा वाहिनी, 204 कोबरा वाहिनी एवं 203 कोबरा वाहिनी की संयुक्त कार्यवाही की गई।  इलाके में सर्चिंग जारी है और सभी जवान सुरक्षित हैं।

Related Articles

Back to top button