भारत

पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब जिले में बढ़ाई गई सुरक्षा, लगे हाईटेक नाके

जालंधर
पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के दिशा-निर्देशों के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने त्योहारों के सीजन और पंचायत चुनाव के दौरान अमन-कानून को सुनिश्चित बनाने के लिए 19 नाजुक बिंदुओं पर विशेष नाकाबंदी करते हुए शहर भर में अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इस नाकाबंदी का मकसद अमन-कानून को बनाए रखना, संदिग्ध व्यक्तियों की कार्रवाई पर नजर रखना और ट्रैफिर नियमों को लागू करना था।  

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

व्यापक नाकाबंदी ऑप्रेशन
कमिश्नरेट पुलिस ने त्योहारी सीजन और आगामी ग्राम पंचायत चुनाव 2024 के दौरान कानून को यकीनी बनाने के लिए शहर के 19 नाजुक प्वांइटों पर विशेष नाकेबंदी की। इस ऑपरेशन की देखरेख हलका जी.ओ. द्वारा की गई और एस.एच.ओ. द्वारा कमिश्नरेट पुलिस, जालंधर की इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम (ERS) टीम के सहयोग से चलाई गई।

त्योहारों के सीजन और चुनाव के दौरान सुरक्षा को सुनिश्चित करना
इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य त्योहारी सीजन और आगामी ग्राम पंचायत चुनाव 2024 के दौरान सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखना था। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने इस कठिन समय के दौरान सुरक्षा, सुचारू यातायात और नागरिकों की सुविधा को पहल दी।

संदिग्ध तत्वों पर फोकस
विशेष नाकाबंदी में शहर में संदिग्ध तत्वों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने पर जोर दिया। बुरे तत्वों पर विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान टीमें किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सरगर्मी से उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही है।   

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन एवं एनफोर्समेंट
नाकाबंदी के दौरान ट्रैफिक नियमों की पालना न करने वालों के कुल 94 ट्रैफिक चालान किए गए और 13 वाहनों को दस्तावेजों की कमी के कारण जब्त कर लिया गया। नाकाबंदी के दौरान उल्लंघन जैसे बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना नंबर प्लेट के वाहन, अवैध काली फिल्म वाले वाहन, ध्वनि प्रदूषण  पैदा करने वाले बड़े वाहन, संशोधित साइलेंसर वाले बुलेट मोटरसाइकिल, रेड लाइट जंपिंग और अन्य  ट्रैफिक उल्लंघनों पर ध्यान केंद्रित किया।

वाहनों की चेकिंग की गई
अभियान के दौरान कुल 550 वाहनों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस यह सुनिश्चित बनाया कि सभी वाहन सुरक्षा नियमों का पालन करें और गैर कानूनी गतिविधियां जैसे कि तस्करी, गैर कानूनी वस्तुओं के कब्जे या वाहनों के अनधिकृत उपयोग पर नजर रखी जाती है।

त्योहारों का सीजन और चुनाव की तैयारी
इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के सीजन और आगामी ग्राम पंचायत चुनाव 2024 के दौरान शहर को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाना था। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर सभी नागरिकों के लिए एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने पर केंद्रित है। यह अभियान सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाने, सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने और त्योहारी सीजन और आगामी ग्राम पंचायत चुनाव 2024 के दौरान किसी भी विघ्न को रोकने के लिए एक व्यापक पहल का हिस्सा है।

Related Articles

Back to top button