भारत

झारखंड, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, 3:30 बजे आ जाएगा पूरा शेड्यूल

नईदिल्ली
भारतीय चुनाव आयोग (ECI) मंगलवार, 15 अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। दिवाली, छठ और देव दीपावली सहित कई आगामी त्यौहारों के मद्देनजर, चुनाव आयोग नवंबर के दूसरे सप्ताह में मतदान कराने की संभावना है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होने वाला है। जबकि झारखंड विधानसभ

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभाओं के लिए कार्यक्रम की घोषणा करेगा चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभाओं के लिए कार्यक्रम की घोषणा करेगा

 झारखंड की राजनीति परिदृष्य

झारखंड में, सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) INDIA ब्लॉक का हिस्सा है, जो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के खिलाफ उतरेगा, जिसमें ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU), जनता दल (यूनाइटेड) और बीजेपी शामिल हैं।

महाराष्ट्र में 'महायुति' और MVA के बीच मुकाबला

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP), सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना और डिप्टी सीएम अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से बना सत्तारूढ़ 'महायुति' गठबंधन 'महा विकास अघाड़ी' के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा, जिसमें कांग्रेस, शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) शामिल हैं।

उपचुनाव का भी हो सकता है ऐलान

निर्वाचन आयोग दो विधानसभा चुनावों के अलावा तीन लोकसभा और कम से कम 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा कर सकता है, जो विभिन्न कारणों से रिक्त हैं। लोकसभा की जो तीन सीटें रिक्त हैं उनमें केरल में वायनाड, महाराष्ट्र में नांदेड़ और पश्चिम बंगाल में बशीरहाट सीट शामिल है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में वायनाड और रायबरेली सीट से जीत दर्ज की थी। गांधी ने वायनाड सीट खाली कर दी थी और रायबरेली सीट को बरकरार रखा था। नांदेड़ सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस सांसद वसंत चव्हाण और बशीरहाट सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले तृणमूल कांग्रेस के सांसद हाजी शेख नुरुल इस्लाम के हाल में निधन के बाद इन सीट पर चुनाव कराना आवश्यक हो गया है।

 महाराष्ट्र-झारखंड में कब समाप्त होगा विधानसभा का कार्यकाल?

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होने वाला है। जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होगा। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 288 सीटों पर होंगे, जबकि झारखंड में 81 सीटों पर मतदान होगा। दोनों राज्यों के अलावा इस दौरान उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 10 सीटों के लिए उप चुनाव की तारीख की भी घोषणा हो सकती है।

 दिवाली के बाद चुनाव होने की उम्मीद

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) मंगलवार, 15 अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। दिवाली, छठ और देव दीपावली सहित कई आगामी त्यौहारों के मद्देनजर, चुनाव आयोग नवंबर के दूसरे सप्ताह में मतदान कराने की संभावना है।

 महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान आज

निर्वाचन आयोग आज यानी मंगलवार (15 अक्टूबर) को महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों की घोषणा करेगा। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले साल पांच जनवरी को समाप्त होने वाला है।

Related Articles

Back to top button