खेल

न्यूजीलैंड ने बनाये भोजनकाल तक दो विकेट पर 92 रन

पुणे
न्यूजीलैंड ने गुरुवार को दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजन काल तक दो विकेट 92 रन बना लिये है। आज यहां न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 76 के स्कोर अपने दो विकेट गवां दिए। आठवें ओवर में रविचंद्रन अश्विन ने कप्तान टाॅम लेथम (15) को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद उन्होंने 24वें ओवर में विल यंग (18) को अपना शिकार बनाया। भोजन कालतक डेवन कॉन्वे (नाबाद 47) और रचिन रवींद्र (नाबाद 5) रन बनाकर खेल रहे थे। भारत ने आज टीम में तीन बदलाव किये है। मोहम्मद सिराज की जगह आकाश दीप, केएल राहुल की जगह शुभमन गिल और कुलदीप यादव के स्थान पर वॉशिंगटन सुंदर को टीम में जगह दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

Related Articles

Back to top button