भारत

उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले के केट्सन इलाके में सुरक्षाबलों ने मार गिराया एक आतंकवादी

बांदीपुरा
उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले के केट्सन इलाके में मंगलवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो रही है। इस दौरान एक आतंकवादी के मारे जाने की सूचना मिली है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जानकारी के अनुसार एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि बांदीपुरा के केट्सन जंगल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। इसके बाद मुठभेड़ दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। फिलहाल मुठभेड़ अभी भी जारी है। बता दें कि पिछले सप्ताह की शुरुआत में पन्नार में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी, जिसके बाद आतंकवादी भागने में सफल रहे थे।

Related Articles

Back to top button