हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-बीजापुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक संपन्न, पूर्व मंत्री गागड़ा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

बीजापुर.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बस्तर ओलंपिक का जिला स्तरीय प्रतियोगिता का समापन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। विजेता खिलाड़ियों में आगामी संभाग स्तर के प्रतियोगिता के उत्सुकता दिखाई दे रही है। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने संभागीय स्तर के लिए चयनित हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए प्रतियोगिता में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

साथ ही जो खिलाड़ी संभाग स्तर के प्रतियोगिता के लिए चयन से चूक गए उन्हें पुनः अपनी पूरी क्षमता और ताकत के साथ प्रयास करने हौसला बढ़ाया। पूर्व मंत्री गागड़ा ने कहा कि खेल में जीत और हार स्वाभाविक है, जो आज हार गए हैं वह कल के विजेता होंगे। कोशिश करते रहना है। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। बता दें खो-खो कबड्डी, फुटबाल, व्हालीबाल, एथलेटिक्स सहित 11 खेलों में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के महिला, पुरुष सहित कुल 384 खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक के लिए हुआ है। बीजापुर जिले में बस्तर ओलंपिक का ऐतिहासिक आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री, खेल मंत्री एवं बस्तर सासंद ने बीजापुर पहुंचकर  खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की थी। बस्तर ओलंपिक के जिला स्तरीय समापन समारोह को सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार ने संबोधित करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं, जिला खेल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर नारायण प्रसाद गवेल ने ब्लॉक एवं जिला स्तर पर सफलतापूर्वक आयोजित खेल प्रतियोगिता में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों प्रशिक्षकों एवं खेल भावना से खेलने के लिए खिलाड़ियों को आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button