मध्यप्रदेश

कोतवाली पुलिस द्वारा पांच वर्षों से फरार स्थाई वारण्टी गिरफ्तार

अनूपपुर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान द्वारा माननीय न्यायालय में विचाराधीन विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार चल रहे अपराधियों जिनके विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारण्ट जारी किये गये है उनकी गिरफ्तारी किये जाने हेतु निर्देश दिया गया है जिसके अनुपालन में शुक्रवार की रात्रि गश्त के दौरान टी.आई. कोतवाली अर्विन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक महिपाल नामदेव, आरक्षक गुपाल यादव, राजेश बड़ोले के द्वारा पांच वर्षों से धोखाधड़ी एवं आपराधिक न्यासभंग के मामले में फरार चल रहे स्थाई गिरफ्तारी वारण्टी सौरभ सिहं चौहान पिता प्रमोद सिहं चौहान उम्र 23 साल निवासी ग्राम बरबसपुर अनूपपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

उल्लेखनीय है कि फरार चल रहे आरोपी सौरभ सिहं चौहान के विरूद्ध थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 50/19 धारा 406,408 भा.द.वि. का आपराधिक प्रकरण दर्ज है एवं माननीय न्यायालय में विचाराधीन है जो माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूपपुर के द्वारा प्रकरण क्रमांक 1129/19 में आरोपी सौरभ सिहं चौहान के विरूद्ध स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया था।

Related Articles

Back to top button