हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-सुबोध सिंह के बाद अब आईएएस अमित कटारिया को भी बनाया स्वास्थ्य सचिव, मुकेश बंसल बने सीएम के सचिव

रायपुर।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आईएएस सुबोध कुमार सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव बनाये जाने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने फिर एक अहम नियुक्ति की है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद आईएएस अमित कटारिया को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है।

वहीं, आईएएस मुकेश बंसल को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है। बंसल अपने वर्तमान दायित्वों के साथ नई जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। कटरिया के पदभार संभालने के साथ ही आईएएस मनोज कुमार पिंगुआ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त पदभार से मुक्त कर दिये जायेंगे। इससे पहले आईएएस सुबोध सिंह के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया था। अब मुकेश बंसल की नियुक्ति सचिव के रूप में हुई है। इससे पूर्व सीएम सचिवालय में राहुल भगत, पी दयानंद और बसव राजू मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में कार्यरत हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने सुबोध सिंह और मुकेश बंसल की नियुक्ति करते हुए अपने सचिवालय को काफी मजबूत कर लिया है। सुबोध सिंह और मुकेश बंसल अपने बेहतर कार्य करने की वजह से जाने जाते हैं। वो पहले भी प्रदेश में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button