मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संस्कृति सलाहकार बने श्री राम तिवारी, आदेश जारी

भोपाल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मध्य प्रदेश शासन ने वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव एवं महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार श्रीराम तिवारी को उनके मौजूदा कार्यों के साथ-साथ मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

तिवारी को इस अतिरिक्त प्रभार के लिए अलग से किसी प्रकार का वेतन, मानदेय या भत्ते नहीं दिए जाएंगे। उनका वेतन और मानदेय उनके मूल पद से ही आहरित होगा।  श्रीराम तिवारी वर्तमान में वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके अनुभव और दक्षता को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है।

 

Related Articles

Back to top button