खेल

हॉटस्टार-जियो सिनेमा नहीं इंडिया वर्सेस श्रीलंका पहले टी20 मैच का लुत्फ आप ऑनलाइन सोनीलिव ऐप पर उठा सकते

नई दिल्ली
इंडिया वर्सेस श्रीलंका तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज कल यानी शनिवार 27 जुलाई से होने जा रहा है। गौतम गंभीर की हेड कोचिंग में टीम इंडिया का यह पहली सीरीज है। श्रीलंका दौरे के लिए टीम मैनेजमेंट ने हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को कप्तान चुना है। सूर्या इससे पहले 7 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं, ऐसे में उनपर टीम की अगुवाई करने का कोई दबाव नहीं होगा। सीरीज के आगाज होने से पहले दोनों कैंप से खिलाड़ियों के चोटिल होने की खबर आ रही है। भारतीय टीम से मोहम्मद सिराज चोटिल हुए हैं, हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है। वहीं श्रीलंका स्क्वॉड से चोटिल नुवान तुषारा और दुष्मंथा चमीरा बाहर हो चुके हैं। आईए इंडिया वर्सेस श्रीलंका टी20 सीरीज से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इंडिया वर्सेस श्रीलंका पहला टी20 मैच कब खेला जाएगा?
India vs Sri Lanka 1st T20I मैच कल यानी शनिवार 27 जुलाई को खेला जाएगा।

IND vs SL 1st T20I मैच कहां खेला जाएगा?
इंडिया वर्सेस श्रीलंका पहला टी20 मैच पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।

India vs Sri Lanka 1st T20I मैच कितने बजे शुरू होगा?
IND vs SL 1st T20I मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधे घंटे पहले मैदान पर उतरेंगे।

इंडिया वर्सेस श्रीलंका पहला टी20 मैच टीवी पर कैसे देख सकते हैं?
India vs Sri Lanka 1st T20I मैच आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे।

IND vs SL 1st T20I मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
इंडिया वर्सेस श्रीलंका पहले टी20 मैच का लुत्फ आप ऑनलाइन सोनीलिव ऐप पर उठा सकते हैं।  

इंडिया वर्सेस श्रीलंका टी20 शेड्यूल-
27 जुलाई- पहला T20I, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, शाम 7 बजे से
28 जुलाई- दूसरा T20I, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, शाम 7 बजे से
30 जुलाई- तीसरा T20I, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, रात 7 बजे से

 

Related Articles

Back to top button