भारत

केदारनाथ से एक भयावह तस्वीर सामने आई, गाधी सरोवर के ऊपर हिमस्खलन हुआ

केदारनाथ
उत्तराखंड का मौसम बदला हुआ है। इस दौरान केदारनाथ से एक भयावह तस्वीर सामने आई है। यहां गाधी सरोवर के ऊपर हिमस्खलन हुआ और बर्फ का पहाड़ देखते ही देखते भरभराकर नीचे आ गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

घटना रविवार की है। जब यह घटना हुई तो केदारनाथ मंदिर के पास से किसी ने कैमरे में रिकॉर्ड कर ली। यहां बर्फ से ढका पहाड़ अचानक भरभराकर कर गिरता हुआ साफ देखा जा सकता है। बर्फ से ढके पहाड़ के दरकने के कारण वहां दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सबकी नजरें दरकते हुए पहाड़ की तरफ ही लगी हुई थीं।

घटना उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले की है। यहां केदरानाथ मंदिर के नजदीक गांधी सरोवर के ऊपर यह हादसा हुआ। इस घटना की जानकारी देते हुए रुद्रप्रयाग के एसएसपी डॉ. विशाखा अशोक भदाने ने बताया कि घटना सुबह 5 बजे की है। यहां केदारनाथ में गांधी सरोवर के ऊपर हिमस्खल का मामला सामने आया है। उन्होंने अपडेट देते हुए बताया कि इस घटना में किसी भी तरह की जान या माल का नुकसान नहीं हुआ है।

क्या होता है हिमस्खलन
ऊंचाई पर स्थित पहाड़ ज्यादातर इलाकों में बर्फ से ढके रहते हैं। कई बार अलग-अलग वजहों से पहाड़ों के ऊपर ढकी बर्फ अचानक से नीचे की तरफ तेजी से गिरने लगती है। इस घटना को हिमस्खलन कहा जाता है। इस दौरान बर्फ के तेजी से नीचे गिरने के कारण तेज आवाज भी आती है। कई बार ऐसी घटनाओं में लोगों की दबने से मौत हो जाती है।

 

Related Articles

Back to top button