भारत

24 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी खुर्शीदा को किसी और के साथ देख भड़क गया, गला घोंटकर मार डाला

मुंबई
नाईगांव (पूर्व), कामन इलाके में एक 24 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 23 वर्षीय पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका का नाम खुर्शीदा खातून है। उसका पति इस्माइल चौधरी अपनी पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक करता था, जिससे दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। बुधवार दोपहर को, दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि चौधरी ने अपने हाथों से पत्नी का गला घोंट दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पेल्हर पुलिस ने खातून के गले पर गला दबाने के निशान पाए। पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद घबराहट में चौधरी ने एक कैब बुक की और अपनी पत्नी का शव लगभग 12 किलोमीटर दूर नालासोपारा (पूर्व) स्थित अपने भाई मुस्ताक (34) के घर ले गया। कैब ड्राइवर से उसने कहा कि उसकी पत्नी बीमार है और उसे भाई के घर ले जाना है।

मुस्ताक के घर पहुंचकर, चौधरी ने उसे सारा मामला बताया और पुणे में रहने वाले खुर्शीदा खातून के भाई मोहम्मद को फोन कर कहा कि उसकी बहन कई दिनों से बीमार थी और बुधवार को उसकी मौत हो गई। चौधरी ने मोहम्मद से अंतिम संस्कार करने की अनुमति मांगी, लेकिन मोहम्मद ने नाईगांव पहुंचने तक इंतजार करने को कहा। इस बीच, चौधरी ने एक डॉक्टर से संपर्क किया और बीमार होने का बहाना बनाते हुए मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की कोशिश की।

डॉक्टर ने कहा कि उसे शव देखना है, तो उसने मना कर दिया। डॉक्टर को शक हुआ, जिसके बाद डॉक्टर ने पेल्हर पुलिस को जानकारी दी। शव मुस्ताक के घर में देर शाम तक रखा रहा। पुलिस ने चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, जिसके बाद चौधरी ने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, और मृतका के भाई मोहम्मद के कहने पर आगे की कार्रवाई शुरू की। चौधरी ने पुलिस को बताया कि जब वह बुधवार को काम से घर लौटा, तो उसने वहां एक अज्ञात व्यक्ति को देखा था। पुलिस ने चौधरी और मुस्ताक दोनों को हत्या और सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस कैब ड्राइवर से भी पूछताछ करेगी और मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। डॉक्टर का बयान भी रिकॉर्ड किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button