भारत

कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में मानव शरीर से काटकर अलग किया गया सिर कूड़े के ढेर से बरामद, मचा हड़कंप

कोलकाता
कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में शुक्रवार की सुबह मानव शरीर से काटकर अलग किया गया सिर कूड़े के ढेर से बरामद किया गया। यह सिर किसी महिला का होने का संदेह है। फिलहाल पूरा शव या शव के अन्य भाग बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने गोल्फ ग्रीन के पास ग्राहम रोड पर एक प्लास्टिक बैग देखा जिसमें शरीर का हिस्सा था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण उपनगरीय संभाग के अंतर्गत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्थानीय पुलिस थानों के कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि सिर को जांच के लिए एम. आर. बांगुर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘कूड़े के ढेर से एक मानव शरीर का अंग बरामद किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और शरीर के बाकी अंगों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।''

कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 95 के पार्षद तपन दासगुप्ता ने कहा, ‘‘स्थानीय लोगों से एक प्लास्टिक बैग में शव के अंग होने की सूचना मिलने पर मैं मौके पर गया था और इसके बाद मैंने गोल्फ ग्रीन पुलिस थाने को इसकी सूचना दी।''

Related Articles

Back to top button