भारत

मुंबई के वाद्रा से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया, लड़की को लिफ्ट देने के बहाने उसे नशे की दवा पिलाकर रेप किया

मुंबई
मुंबई के वाद्रा से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़की को लिफ्ट देने के बहाने उसे नशे की दवा पिलाकर रेप किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता को घर छोड़ने के बहाने लिफ्ट दी। इसके बाद पानी में नशे की दवा मिलाकर उसे पिला दिया, फिर उसके साथ रेप किया। लड़की ने आरोप लगाया कि जब वह होश में नहीं थी, तब दो लोग उसे अज्ञात स्थान पर ले गए और उसके रेप साथ किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। घटना के बाद पीड़िता ने बांद्रा के निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी फिरोज अब्दुल मोतिन खान समेत एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मोतिन खान को गिरफ्तार भी कर लिया है और दूसरे अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button