मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक फौजी की योगा क्लास में परफॉर्मेंस देते हुए मृत्यु, आया था हार्ट अटैक

इंदौर
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक फौजी की योगा क्लास में परफॉर्मेंस देते हुए मृत्यु हो गई। जिस समय फौजी की मृत्यु हुई, उस समय वे एक योगा क्लास में मां तुझे सलाम गाने पर तिरंगा हाथ में लिए परफॉर्मेंस दे रहे थे। परफॉर्मेंस के दौरान श्रोताओं के बीच मां तुझे सलाम की धुन पर लोगों को राष्ट्र भक्ति का संदेश दे रहे थे। वहीं अचानक उन्हें सीने में दर्द हुआ और वह स्टेज पर ही बेसुध होकर गिर पड़े। इस दौरान किसी को भी है समझ में नहीं आया कि रिटायर्ड फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा की मृत्यु हो गई है। इसलिए सभी श्रोता और योग केंद्र के प्रशिक्षु काफी देर तक गाने पर तालियां ही बजाते रहे। रिटायर्ड फौजी बलबीर सिंह छाबड़ा 31 में शुक्रवार को मां तुझे सलाम देश भक्ति गीत पर परफॉर्मेंस कर रहे थे इस दौरान स्टेज पर उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ और वह स्टेज पर लेट गए लेकिन लोग इसे प्रस्तुति समझते रहे। जब गाना पूरा खत्म हो गया उसके बाद भी छाबड़ा नहीं उठे तो उन्हें सीपीआर दिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भयावह एकदम डरावना!
गीत समाप्त होने के बाद, लोग उनके पास आए। कुछ सेकंड के इंतजार के बाद, जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो CPR दिया गया। कुछ समय के लिए उठकर बैठे और पूछने लगे कि क्या हुआ। उन्हें अरिहंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें ICU में भर्ती किया गया। उनका चेकअप किया गया और डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, आशंका जताते हुए कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा हो सकता है।

मौके पर मौजूद लोगों ने परिवार को सूचित किया। बलविंदर सिंह छाबड़ा ने अंगदान का फॉर्म भरा है, जिसकी जानकारी उनके मोबाइल चेक करते समय मिली। इसके बाद, मुस्कान ग्रुप के जरिए उनकी आंखों और त्वचा का दान किया गया। घटना के बाद दुखी परिवार ने बलविंदर सिंह छाबड़ा की अंतिम इच्छा के मुताबिक अंतिम संस्कार के पूर्व उनकी आंखें त्वचा और अन्य अंगों का दान किया है। दरअसल, बलविंदर सिंह जिस योग केंद्र में परफॉर्मेंस दे रहे थे, वहां अग्रसेन धाम फूटी कोठी पर आस्था योग क्रांति अभियान द्वारा निशुल्क योग शिविर का कार्यक्रम था।

Related Articles

Back to top button