खेल

टीम इंडिया के स्टार ऋषभ पंत से एक स्टूडेंट ने सोशल मीडिया पर अपनी पढ़ाई के लिए मदद मांगी, ऋषभ पंत आगे आये

नई दिल्ली
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत से एक स्टूडेंट ने सोशल मीडिया पर अपनी पढ़ाई के लिए मदद मांगी और पंत ने उसकी मदद भी की। कार्तिकेय मौर्या नाम के एक स्टूडेंट ने Ketto के जरिए अपनी इंजीयरिंग की फीस भरने के लिए फंड रेज की रिक्वेस्ट डाली थी। जब वह 90 हजार रुपये रेज नहीं कर पाया, तो उसने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर की और इसमें ऋषभ पंत को टैग किया। इस पोस्ट के कुछ देर बाद ऋषभ पंत ने उसे रिप्लाइ किया। पंत ने कार्तिकेय की फीस के लिए 90,000 रुपये डोनेट कर दिए। जिसके लिए कार्तिकेय ने उन्हें शुक्रिया भी कहा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

True India Scenes नाम के X हैंडल से कार्तिकेय ने लिखा, ‘हेलो ऋषभ पंत सर मैं स्टूडेंट हूं और अपनी इंजीनियरिंग की फीस इकट्ठा करने के लिए संघर्ष कर रहा हूं। आपके सपोर्ट से मेरी लाइफ बदल सकती है। प्लीज मेरी हेल्प करिए या फिर मेरा कैंपेन शेयर करिए।’ फिर क्या था, पंत ने कार्तिकेय की फीस भी भर दी और साथ ही लिखा, ‘अपने सपनों का पीछा करते रहो। भगवान के पास हमेशा बेहतर प्लान होता है।’

ऋषभ पंत का साल 2022 के अंत में कार एक्सिडेंट हो गया था, जिसके चलते वह करीब डेढ़ साल तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहे। पंत ने 2024 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की थी। इसके बाद वह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा बने। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया। यह खिताब पंत के लिए बहुत ज्यादा खास था, क्योंकि जब उनका एक्सिडेंट हुआ था, तब उनकी हालत देखकर कुछ लोगों ने यह भी कहा था कि वह शायद ही कभी क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर सकें।

एक्सिडेंट के बाद से पंत का खुद पर विश्वास और बढ़ गया है। पंत ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें ऐसा लगा था कि वह मौत के मुंह से वापस आए हैं। पंत को खुद पर विश्वास था कि वह एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर जरूर वापसी करेंगे और उन्होंने ऐसा कर भी दिखाया।

Related Articles

Back to top button