मध्यप्रदेश

सीए की तैयारी कर रहे एक छात्र ने की आत्महत्या, भाई से बोला मम्मी-पापा का ध्यान रखना

भोपाल
सीए की तैयारी कर रहे एक छात्र ने गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात बावड़िया ब्रिज से कूदकर जान दे दी। छात्र ने यह कदम उठाने से ठीक पहले अपने भाई से फोन पर बात की थी, जिसमें उसने कहा था कि मैं अब जीना नहीं चाहता, आप मम्मी-पापा का ध्यान रखना। भाई घर से भागता हुआ ब्रिज पर पहुंचा तब तक देर हो चुकी थी और छात्र का शव ब्रिज के नीचे सड़क पर पड़ा मिला।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सूचना पर पहुंची शाहपुरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय अनिल ईश्वर नगर में अपने परिवार के साथ रहता था। वह सीए की तैयारी कर रहा था। गुरूवार रात करीब साढ़े 12 बजे अनिल का बड़ा भाई काम से वापस घर पहुंचा तो अनिल अपने कमरे से गायब था।

उसने फोन किया तो अनिल ने कहा कि वह जीना नहीं चाहता और बावड़िया ब्रिज से कूदकर जान दे रहा है। भाई ने उसे समझाया और पांच मिनट में घर से ब्रिज पर पहुंचा तो अनिल का शव नीचे सड़क पर पड़ा मिला। स्वजन तुरंते उसे एम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आत्महत्या के कारण जानने उसके स्वजनों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button