मध्यप्रदेश

सिंगरौली में डीजल से भरा टैंकर पलटा और मच गई लूट, बाल्टी-डिब्बों में तेल भरने के लिए एक दूसरे पर चढ़े लोग

सिंगरोली

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 एमपी में लगातार सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं। जहां एक दिन पहले सतना जिले में सरिए से भरा ट्रक एक कार पर पलट गया। इसके चलते तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, अब एमपी के सिंगरौली जिले में डीजल का टैंकर पलटने से अफरा तफरी मच गई। हालांकि इसमें किसी की जान तो नहीं गई। लेकिन सड़क पर दूर-दूर तक डीजल फैल गया। गनीमत रही कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।

शहर के ग्रामीण इलाके में टैंकर के पलटने की खबर जैसे ही ग्रामीणों को हुई, तो वह बाल्टी और अन्य डिब्बे लेकर डीजल इकट्ठा करने पहुंचने लगे। जिसके बाद देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को वहां से हटाया।

डीजल से भरा टैंकर पलटा

दरअसल, सिंगरौली जिले के सीधी सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग 39 के सजहर जंगल के पास डीजल से भरा टैंकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके कारण यह हादसा हुआ। यह हादसा रविवार की सायं करीब 6 बजे की बताई जा रही है। इसमें ड्राइवर को मामूली चोट आई है जिसके चलते उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

बर्तन लेकर लूटने पहुंचे गांववाले

टैंकर के पलटने की जैसे ही जानकारी ग्रामीणों को हुई, तो वह बाल्टी व अन्य डिब्बे लेकर संग्रहण करने पहुंचने लगे। वे बिना देर किए अपने घर से बाल्टी, डिब्बा, जरकिन व बॉटल लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने यथासंभव डीजल का संग्रहण किया। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को रोकने का प्रयास किया।

Related Articles

Back to top button