मनोरंजन

आमिर खान ने एक्स वाइफ किरण राव के साथ डाला वोट

मुंबई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले सुपरस्टार आमिर खान 20 मई को पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे। उनके साथ एक्स वाइफ किरण राव भी थीं। वोट डालने के बाद दोनों ने पपाराजी के सामने चुनावी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए पोज दिया। आमिर ने लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग घरों से बाहर आएं और वोट करें।

देश में लोक सभा चुनाव हो रहे हैं और आज सोमवार को मुंबई में पांचवे चरण के लिए मतदान हो रहा है। इस खास मौके पर कई जाने-माने बॉलीवुड सितारों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, वरुण धवन, रेखा सहित कई सिलेब्स पोलिंग बूथ पर पहुंचे।

आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ किरण राव भी पोलिंग बूथ पहुंचे। आमिर खान ने वोट डालने के बाद लोगों से अपील करते हुए कहा, 'सभी हिंदुस्तानियों को अपील करना चाहूंगा कि ज्यादा से ज्यादा पर्सेंटेज में लोग आएं।' आमिर खान ने आगे कहा, 'हर एक इंसान बाहर आए और अपना वोट कास्ट करे। हमारे इस विशाल लोकतंत्र का हिस्सा बने। इसका प्रोसेस बने। ये हमारी जिम्मेदारी भी है कि हम आएं और वोट करें। तो मैं सभी से अपील करूंगा कि प्लीज बाहर आएं और वोट करें। अपना वोट बर्बाद ना करें। यूथ, बुजुर्गों, महिलाओं, पुरुषों… हर इंसान को आना चाहिए और वोट देना चाहिए।'

Related Articles

Back to top button