मध्यप्रदेश

अकादमी के खिलाड़ी देव मीणा और एकता डे पेरू रवाना

भोपाल
वर्ल्ड एथलेटिक्स U-20 चैम्पियनशिप 27 से 31 अगस्त 2024 तक आयोजन पेरू की राजधानी लीमा में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 43 सदस्यीय भारतीय दल सहभागिता कर रहा है। वर्ल्ड अन्डर-20 जूनियर चैम्पियनशिप में राज्य खेल अकादमी के खिलाडी देव मीणा (पोल वॉल्ट) और कु. एकता डे (3000 मी. स्टीपल चेस) में भारत का प्रतिनिधत्व करेंगें। दोनों ही खिलाड़ी विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी करने के लिए पेरू रवाना हो गये है। अकादमी के पोल वॉल्ट प्रशिक्षक श्री घनश्याम यादव को भी भारतीय एथेलेटिक्स संघ ने प्रशिक्षक के रूप में चयनित किया है। अकादमी के प्रशिक्षक श्री यादव भी पेरू रवाना हो गये है। खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने दोनो खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करते हुये शुभकामनाएँ दी है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उल्लेखनीय है कि प्रतिभागी देव मीणा के पिता किसान है। मूलतः देवास के निवासी है। वर्ष 2022 में राज्य खेल अकादमी से गांव सिल्फोडखेडा, जियागांव जुड़े थे। वे वर्तमान में राज्य खेल अकादमी में बोर्डिंग योजना के खिलाड़ी है।

देव मीणा की उपलब्धि

देव मीणा ने खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2022 में 5.05 मी. की छलांग लगाकर खेलो इण्डिया यूथ गेम्स में रिकार्ड बनाया था। वर्ष 2023 के गोवा नेशनल गेम्स में देव मीणा ने स्वर्ण पदक अर्जित किया था और नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया था। देव मीणा ने इस रिकार्ड के साथ विश्व चैम्पियनशिप पेरू की राजधानी लीमा में भाग लेने की पात्रता अर्जित की थी। हॉल ही में 24 से 27 अप्रैल 2024 तक दुबई में आयोजित 21वीं एशियन जूनियर एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप में पोल वॉल्ट इवेन्ट में कांस्य पदक और अर्जित किया था। वर्ल्ड एथलेटिक्स U-20 की प्रतिभागी एकता डे मूलतः भोपाल की निवासी है। वर्ष 2017 में खेल अकादमी से जुडी थी। वर्तमान में खेल अकादमी की बोर्डिंग खिलाडी है।

एकता डे की उपलब्धि

एकता डे ने 24 से 27 अप्रैल 2024 तक दुबई में आयोजित 21वीं एशियन 'जूनियर एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप में 3000 मी. स्टीपल चेस में स्वर्ण पदक अर्जित किया था। इसके अलावा वर्ष 2022 में कुवैत में आयोजित यूथ एशियन एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप में 2000 मी. स्टीपल चेस इवेन्ट में रजत पदक अर्जित किया था।

 

Related Articles

Back to top button