राजनीति

एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है, 2005 का रिकॉर्ड दोहराएगी पार्टी: प्रदेश अध्यक्ष उदय भान

पलवल
हरियाणा विधानसभा चुनावों की वोटिंग सकुशल शनिवार को सम्पन्न हो गई। मतगणना 8 अक्टूबर यानी मंगलवार को होगी। इसके पहले ही एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। इसे लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सन 2005 का रिकॉर्ड पार्टी दोहराएगी। अध्यक्ष ने कहा की प्रदेश में 67 सीटें जीतकर कांग्रेस सरकार बना रही। हरियाणा में पीएम मोदी और बीजेपी के बड़े नेताओं की रैली का कोई असर नहीं हुआ क्योंकि भाजपा के झूठ से प्रदेश की जनता परेशान हो गई थी।  उन्होंने कहा की सीएम फेस का फैसला विधायक दल की बैठक और केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कांग्रेस ने कहा है कि हरियाणा में पिछले 10 साल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने लोगों की भावनाओं के प्रतिकूल काम किया है और इससे हरियाणा का हर वर्ग भाजपा से नाराज था, इसलिए इसके वही परिणाम शुरु से दिख रहे थे, जिनका अनुमान एग्जिट पोल लग रहे हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वह पहले से ही कह रहे हैं कि हरियाणा में कांग्रेस की पक्ष में लहर है और कांग्रेस बड़ी जीत हासिल कर रही है, इसलिए एग्जिट पोल में जो कुछ कहा जा रहा है, उसमें कुछ भी नया नहीं है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कॉंग्रेस नेता अश्विनी कुमार ने कहा कि हरियाणा में एग्जिट पोल सही बता रहे हैं कि कांग्रेस जीत रही है और भारी बहुमत से सरकार बना रही है, लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने पर भाजपा के लिए बहुत ही निराशाजनक स्थिति होगी। सीएम कोई भी होगा हमने जो जनता से वादे किए उन पर जनता ने भरोसा किए है। हम उस वादे को पूरा करेंगे।  

 

Related Articles

Back to top button