मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अक्षत औरा को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अक्षत औरा को दी बधाई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सीए फाइनल में ऑल इंडिया 5वीं रैंक पाकर मध्यप्रदेश का बढ़ाया मान

भोपाल

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले के अक्षत औरा पिता मनोज औरा को चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया 5वीं रैंक हासिल करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अक्षत ने अपनी इस उपलब्धि से पूरे मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अक्षत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि साधारण किसान परिवार से आने वाले अक्षत ने न केवल धार जिले बल्कि पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अक्षत को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और अपना शुभाशीष दिया।

 

Related Articles

Back to top button