मध्यप्रदेश

जनता के आगे झुका प्रशासन: ममलेश्वर लोक प्रोजेक्ट निरस्त, ओंकारेश्वर में अब जगह पर होगा पुनर्विचार

खंडवा
ओंकारेश्वर के मामले ब्रह्मपुरी में प्रस्तावित ममलेश्वर महलोक के लिए प्रस्तावित जगह को लेकर लोगों में व्यापक आक्रोश और ओंकारेश्वर बंद के आगे प्रशासन को घुटने टेकने पड़े।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रभावित लोगों द्वारा तीन दिन ओंकारेश्वर बंद रखने से श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी को देखते हुए मंगलवार को अफ़हीकतियों ने ओंकारेश्वर पहुंचकर आंदोलनकारियो और प्रभावितों से चर्चा की। अपर कलेक्टर काशीराम बड़ोले ने प्रदर्शनकारियों से ममलेश्वर लोक के स्थान पर पुनर्विचार का आश्वासन दिया लेकिन प्रभावित लिखित में देने की मांग पर अड़ गए।

अंततः जिला प्रशासन की ओर से ममलेश्वर लोक के लिए प्रस्तावित ब्रह्मपुरी की बजाए अन्य स्थान पर आम लोगों से चर्चा कर बनाने का कहा है। इस निर्णय से स्थानीय लोगों में हर्ष है। तीन दिवसीय ओंकारेश्वर में बुधवार से सभी दुकानें, बाजार, ऑटो- टेम्पो और नाव का संचालन सुचारू हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button