हमर छत्तीसगढ़

अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन लगातार कर रहा कार्रवाई, हटाए गए कब्जे

रायपुर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजधानी रायपुर में अवैध कब्जे को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बेजा कब्जा की जमीन को हटाने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं अब ग्राम पिरदा और ग्राम काठाडीह में अवैध कब्जे को लेकर कार्रवाई की गई है। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर राजधानी के आसपास के इलाकों में बेजा कब्जा और अतिक्रमण को हटाने का काम किया गया है।

रायपुर जिले के ग्राम पिरदा स्थित शासकीय भूमि जिसका खसरा नंबर 175 जिस पर पिरदा निवासी जितेंद्र कुर्रे और सुधु चेलक ने बेजा कब्जा कर आवागमन मार्ग को अवरोधित करने की शिकायत पहुंची थी। ग्राम काठाडीह में अतुल बिसेन ने 3 एकड़ जमीन बेजा कब्जा कर बाउंड्रीवाल निर्माण कराया था। इस दोनों मामले में बेदखली का आदेश जारी किया गया, जिसके बाद उन जमीनों को बेजा कब्जा से मुक्त कराने की कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button