हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-मनेन्द्रगढ़ में पुलिसकर्मियों से गाली गलौज और मारपीट, झगड़ा सुलझाने पर बवाल का आरोपी गिरफ्तार

मनेन्द्रगढ़.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मनेन्द्रगढ़ जिले की यह भी घटना जिसमे दामाद और ससुर का झगड़ा सुलझाने गए सिटी कोतवाली के तीन पुलिसकर्मियों के साथ गाली गलौज और लड़ाई झगड़ा करते हुए  मारपीट करने का मामला सामने आया है। कोतवाली से महज पांच सौ मीटर दूर बस स्टैंड क्षेत्र के काली मंदिर इलाके में यह घटना हुई । पुलिस को इस बात की जानकारी मिली कि अपनी ससुराल आया दामाद अपने ही  सास ससुर को गाली देते हुए हाथापाई कर रहा है।

दामाद रितेश सिंह उत्तरप्रदेश के बलिया से ससुर ललन सिंह के यहां आया था और किसी बात पर सास-ससुर से नशे में लड़ाई झगड़ा कर रहा था । इसकी जानकारी मिलने पर जब सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक शहदेव सिंह उत्तरा कश्यप और रोशन राव उइके मौके पर पहुंचे तो दामाद रितेश सिंह ने उसको समझाने पर यह कहते हुए कि पारिवारिक मामले में दखल देने क्यो आये हो शासकीय कार्य मे बाधा पहुँचाते हुए गाली गलौज की और पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई भी की। इतना ही नही पुलिस कर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी । इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अलग अलग 6 धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी रितेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button