ग्वालियरमध्यप्रदेश

भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली विशाल मशाल रैली, 25 घंटे दीप प्रज्वलित कर कारगिल के वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली विशाल मशाल रैली, 25 घंटे दीप प्रज्वलित कर कारगिल के वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

  हमारे सैनिकों ने अपनी जान न्यौछावर करके भारतीय भूमि की रक्षा की – इंजी अभय यादव।

  टीकमगढ़
 टीकमगढ़ नगर में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जिला अध्यक्ष इंजी अभय प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए नए भाजपा कार्यालय से सिंधी धर्मशाला, लुकमान चौराहा, मंडी बाजार, कटरा चौराहा, अवस्थी चौराहा , गांधी चौराहा तक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें नगर के बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे, मुख्य रूप से भाजपा जिलाअध्यक्ष अमित नुना उपस्थित रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष इंजी अभय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि भाजयुमो के प्रदेश आह्वान पर कारगिल विजय दिवस के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा युवा मोर्चा द्वारा टीकमगढ़ नगर में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया

जो शहर के विभिन्न चौराहों से निकाला गया, जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।साथ ही नए भाजपा कार्यालय में कारगिल विजय दिवस के 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर 25 घंटे दीप प्रज्वलित किया गया है। हमारे देश के सैनिकों ने अपनी जान न्यौछावर करके भारतीय भूमि की रक्षा की। भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा वीर सेनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई,देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत हमारे सैनिकों के बलिदान को आज की पीढ़ी के युवाओं को युवा मोर्चा द्वारा याद दिलाया गया।

मशाल जुलूस में भाजपा जिला महामंत्री पूरन चंद्र, अश्वनी चढ़ार, जिलाउपाध्यक्ष अभिषेक खरे रानू, मनोज देवलिया, जनता युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी, बलवीर जोशी, रोहित खटीक, जिनेंद्र धुवारा,शोभरन कुशवाहा, मुन्ना लाल साहू, प्रफुल्ल द्विवेदी, अनीश खान, मुकेश अहिरवार, अरविंद खटीक, देवेंद्र नापित,संजू यादव, रोहित वैसाखिया, नरेश तिवारी, महेश गौतम, प्रवीण नामदेव,सुशीला राजपूत,विभा श्रीवास्तव, संध्या सोनी,प्रियंक चीकू यादव,उत्कर्ष श्रीधर, जितेंद्र जैकी यादव,स्वप्निल तिवारी,शिवम विश्वकर्मा, देवेंद्र कुशवाहा, रामनरेश यादव, ब्रजेंद्र लोधी, संदीप पटैरिया, कपिल नामदेव,अमर यादव, आकाश यादव, धमेंद्र परमार, अर्जुन यादव,मनोहर अहिरवार सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button