भारत

अहमदाबाद प्लेन हादसे के बीच ये चमत्कार, गीता के बाद अब भगवान कृष्ण की मूर्ति

अहमदाबाद
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने गुजरात ही नहीं पूरे देश को झकझोर दिया है। 12 जून की दोपहर एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ी तो थी लंदन के लिए पर टेकऑफ के कुछ सेकेंड के भीतर ही सब तबाह हो गया। 241 जिंदगियों के साथ मेडिकल हॉस्टल के मेस में भोजन कर रहे छात्र और आसपास के लोग भी इस भयंकर हादसे में खुद को गंवा बैठे। इस बीच लोगों ने चमत्कार भी देखे। 242 लोगों में जिंदा बचकर निकले एकमात्र शख्स विश्वास कुमार रमेश तो थे ही,उनके अलावा हिंदुओं की पवित्र ग्रंथ गीता भी सुरक्षित मिली। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद भगवान कृष्ण के बाल रूप की एक मूरत भी बाल-बाल बच गई। वीडियो शेयर करने वाला खुद यह देखकर हैरान है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भगवान कृष्ण के बाल रूप की मूर्ति बच गई
एक्स पर निखल सैनी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना में भीषण आग की वजह से आस-पास की हर चीज पिघल गई, फिर भी भगवान कृष्ण की यह मूर्ति पूरी तरह से सुरक्षित रही,यहां तक कि इस पर लगा कपड़ा भी जस का तस रहा। हम किसी अंधविश्वास को सही नहीं ठहरा रहे हैं,लेकिन इतने ज्यादा तापमान पर,इसका अछूता रहना वाकई हैरान करने वाला है।

वीडियो में क्या है?
वीडियो मात्र 9 सेकेंड का है। निखिल सैनी ने दावा किया है कि अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान के क्रैश होने के बाद भी भगवान कृष्ण के बाल रूप की यह छोटी सी मूर्ति बिल्कुल सुरक्षित है। ताज्जुब यह भी है कि इस वीडियो की शुरुआत में एक आईफोन भी दिख रहा है जो फुली डैमेज नहीं हुआ है। भगवान कृष्ण के पास कंगल के आकार का सोना भी दिख रहा है जो बिल्कुल भी नहीं गला है। हालांकि हम क्लियर कर दें कि हिंदुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

 

Related Articles

Back to top button