राजनीति

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा, कहा- मुख्यमंत्री हेमंत के बदले लिबास को जनता समझ चुकी है

रांची
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। मरांडी ने कहा कि जो सरकार आदिवासी हितैषी होने का दावा करती है, उसी सरकार में आदिवासियों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है। मरांडी ने कहा कि छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन तक नहीं कर पा रहे हैं। लगातार शिकायत करने और ज्ञापन देने के बावजूद भी उनकी समस्याओं का कोई भी समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चोरों को संरक्षण देने वाली गठबंधन सरकार की विदाई अब की बार तय है। पूरे प्रदेश में चोरों का आतंक फैला हुआ है, प्रदेश का ऐसा एक भी कोना नहीं बचा है जहां राज्य सरकार के संरक्षण में झपट्टा मार गैंग काम न कर रही हो।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मरांडी ने कहा कि प्रदेश के किसी भी जिले का आंकड़ा निकाल कर देखा जा सकता है कि कैसे ऐसी गैंग को संरक्षण देकर झामुमो और कांग्रेस की सरकार जनता में भय को बढ़ावा दे रही है। मरांडी ने आगे कहा, साढ़े चार साल की नाकामी को छुपाने की कोशिश में लगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, अब आपके बदले लिबास और ओढ़े हुए किरदार को जनता समझ चुकी है। इंतजार कीजिए, जनता अपने ऊपर हुए हर एक जुर्म का हिसाब आपसे लेगी।

Related Articles

Back to top button