राजनीति

अमित शाह ने आज काराकाट लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार किया, कहा- ‘तेल पिलावन, लठिया घुमावन’ वाला टाइम चला गया

काराकाट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज काराकाट लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार किया। और एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के लिए वोट मांगे। शाह ने इस दौरान इंडी गठबंधन, कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि अब तेल पिलावन, लठिया घुमावन का राज खत्म हो गया है। अब मोदी जी के विकास का टाइम चल रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि इतने साल सत्ता में रहे कभी भी कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की सिफारिश लालू जी ने नहीं की। जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। उन्होने कहा कि लालू जी आरक्षण की बात करते हैं, कहते है मुसलमानों को 100 टका आरक्षण देना चाहिए।

शाह ने आगे कहा कि मैं पूछता हूं, कहां से दोगे, किसका लेकर दोगे। बंगाल, कर्नाटक और हैदराबाद में इस गठबंधन ने मुस्लिमों को आरक्षण दिया। वो भी पिछड़ा वर्ग का आरक्षण काटकर दिया। लेकिन मोदी जी और एनडीए सरकार ओबीसी, एससी-एसटी आरक्षण को किसी के हाथ में नहीं देने देंगे।

शाह ने कहा कि एक वक्त देश में आतंकी हमले होते थे, लेकिन मोदी जी ने  सर्जिकल और एयर स्ट्राइक करके देश को महफूज बनाया। अपने बीते 10 साल के कार्यकाल में देश को सुरक्षित करने में लगाया। रैली में आए लोगों से सवाल पूछते हुए अमित शाह ने कहा कि क्या फिर से जंगलराज चाहिए? फिरौती, अपहरण, डकैती फिर से बिहार में चालू करनी है। क्या तेल पिलावन लठिया घुमावन राज लाना चाहते हैं। इसलिए उपेंद्र कुशवाहा को भारी मतो से जिताइए, क्योंकि इनको मिले वोट से ही मोदी एक बार फिर से देश के पीएम बनेंगे।

 

Related Articles

Back to top button