भारत

सोनीपत में एक रोचक मामला सामने आया, मेहंदी से शुरू हुई लव स्टोरी, दो समुदाय की लड़कियों ने छोड़ा घर, रहेंगी संग

सोनीपत
सोनीपत में एक रोचक मामला सामने आया है। जहां दो अलग-अलग समुदाय की लड़कियों को आपस में प्यार हो गया। दोनों फिलहाल अपना घर छोड़कर चली गई हैं। एक लड़की 28 साल की है, जो निजी कंपनी में काम करती है, तो वहीं दूसरी लड़की करीबन 21 साल की है, वो अभी ग्रेजुएशन कर रही है। जो लड़की प्राइवेट जॉब कर रही है, वह लड़का बनेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वहीं दूसरी लड़की अभी सेकेंड ईयर के एग्जाम देगी और उसके बाद वह करियर पर ध्यान देगी। ये मामला अप्रैल महीने में महिला संरक्षण अधिकारी रजनी गुप्ता के सामने आया था। काउंसिलिंग के लिए उनके पास केस आया था। जहां दोनों ने अपनी दोस्ती को स्वीकार किया था। इसके बाद दोनों ने शपथ पत्र देकर अपना-अपना घर को छोड़ दिया और दोनों एक साथ चली गई।

मेहंदी लगवाने गई थी, वहीं से शुरू हुई 'एक प्रेम कहानी'
निजी कंपनी में काम करनी वाली लड़की अपनी छोटी बहन के साथ उसकी दोस्त के घर मेहंदी लगवाने के लिए गई थी। उसी मेहंदी वाली लड़की की उससे बात होने लगी। दोनों अच्छे दोस्त बन गए। फिर एक दिन मेहंदी लगाने वाली लड़की ने प्रपोज किया। जॉब वाली लड़की ने पहले तो बोल दिया कि शादी में रूचि नहीं है, लेकिन बाद में हां कर दी। वह अब लड़का बनेगी। दूसरी लड़की अपनी पढ़ाई जारी रखेगी। जॉब वाली लड़की ने लड़का बनने का प्रोसेस शुरू कर दिया है। उनसे अपने ब्रेस्ट का इलाज शुरू किया। इसमें दो साल लगेंगे। डॉक्यूमेंट में अपना नाम भी बदलेगी। फिलहाल दोनों शादी नहीं करेंगे। एक साथ रह रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button